मोहनिया: रेफरल अस्पताल रामगढ़ में हड्डी के चिकित्सक की अनुपस्थिति से मरीजों को हो रही परेशानी
Mohania, Kaimur | May 24, 2025 कैमूर जिले के रेफरल अस्पताल रामगढ़ में हड्डी रोग के विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं है जिससे मरीजों को परेशानी हो रही है। रामगढ़ के राधेश्याम सिंह ने बताया हड्डी रोग के चिकित्सक के नहीं रहने के कारण छोटे-छोटे चोट होने के बावजूद चिकित्सक द्वारा सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया जाता है जिससे मरीजों को परेशानी होती है।