मोहनिया: मोहनिया विधायक संगीता कुमारी ने कहा, मेरे प्रयासों से मेडिकल टीम ने दादर के पास किया निरीक्षण, यह जगह जिले का है सेंटर
Mohania, Kaimur | May 23, 2025 कैमूर जिले के मोहनिया विधायक संगीता कुमारी ने कहा मुख्यमंत्री द्वारा प्रगति यात्रा के दौरान कैमूर में मेडिकल कॉलेज का सौगात दिया गया है। जिसकी जमीन का निरीक्षण करने के लिए पटना से मेडिकल विभाग की टीम मोहनिया प्रखंड के दादर में आई हुई थी। जगह का निरीक्षण किया है। यहां मेडिकल कॉलेज बन जाएगा तो सभी को सहूलियत होगी क्योंकि यह जिले का सेंटर है।