भोरे: भोरे पुलिस ने खजुराहा से 75 पीस शराब के साथ एक धंधेबाज को किया गिरफ्तार
भोरे पुलिस ने थाना क्षेत्र के खजुराहा में कार्रवाई करते हुए 75 पीस शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही एक बाइक को भी जब्त किया है.रविवार को शाम 5:30 मिनट पर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में पुलिस ने उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।