भोरे: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया, मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की
भोरे में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद रविवार की दोपहर 1 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। इस दौरान भाजपा सिसई मंडल के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व क्षमता वाली जीत बताकर शुभकामनाएं दी।