गोगरी: पचौत गांव में पानी से भरे एक गड्ढे में डूबने से तेरह वर्षीय किशोर की मौत, परिजनों में कोहराम
Gogri, Khagaria | Jun 12, 2026 बेलदौर थाना क्षेत्र के पचौत गांव में पानी से भरे एक गड्ढे में डूबने से 13 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। मृतक का पहचान पचौत पंचायत के वार्ड नंबर 10 निवासी रंजन चौधरी के पुत्र जैलू कुमार के रूप में की गई है। घटना शुक्रवार की देर शाम की बताई जा रही है। जैलू चार भाई-बहनों में मंझला संतान था। जानकारी के मुताबिक मृतक अपने हमउम्र दोस्तों के साथ पानी भरे गड्ढे में नहा