खालवा: गरज-चमक के साथ 10 मिनट बारिश, 11 साल में तीसरी बार अप्रैल में बरसे बादल, अगले 4 दिन ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान
अप्रैल के पहले सप्ताह में मौसम में शुरुआत से ही बदलाव दिखाई दे रहा है। गुरुवार को सुबह से तेज धूप निकली। लेकिन शाम होते-होते मौसम बदल गया। जिले में कहीं-कहीं कुछ क्षेत्रों में बारिश हुई। रात 8.30 बजे शहर में 35 से 45 किमी की रफ्तार से हवा चली और बारिश शुरू हो गई। गरज-चमक के साथ करीब 10 मिनट तेज बारिश हुई