चैनपुर: चैनपुर में भाजपा के तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर के दूसरे दिन भी हुआ कार्यक्रम,सांसद ने किया था उद्घाटन
चैनपुर प्रखंड परिसर में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर के दूसरे दिन गुरूवार सुबह 11 बजे से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बुधवार से इसकी शुरूआत हुई थी। शिविर के माध्यम से केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जा गयी।