शाजापुर: शाजापुर मंडी में आज 11,292 क्विंटल आवक, सरसों ₹6490 और सोयाबीन ₹5680 तक बिकी
कृषि उपज मंडी शाजापुर में सोमवार, को विभिन्न फसलों की कुल 11,292 क्विंटल आवक दर्ज की गई। मंडी में अनाज, दलहन और सब्जी फसलों की नीलामी दिनभर जारी रही।कृषि मंडी से कर्मचारी अनिल जैन से 5 बजे करीब प्राप्त जानकारी के अनुसार सोयाबीन की 1484 क्विंटल आवक रही, जो अधिकतम 5680 रुपए प्रति क्विंटल तक बिकी, जबकि मॉडल भाव 5470 रुपए रहा.