ग्वालियर गिर्द: अंबेडकर का पुतला जलाने की आशंका पर वकील पर FIR, ग्वालियर में भीम आर्मी का हंगामा, आंदोलन की चेतावनी
अंबेडकर का पुतला जलाने की आशंका, वकील पर FIR: ग्वालियर में भीम आर्मी का हंगामा, आंदोलन की चेतावनी ग्वालियर में उस वक्त हालात तनावपूर्ण हो गए, जब आकाशवाणी तिराहा पर डॉ. भीमराव अंबेडकर का पुतला जलाए जाने की आशंका की सूचना मिली। जानकारी मिलते ही पुलिस और खुफिया एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा।