ब्यावरा: ब्यावरा में कचनारिया के समीप अनियंत्रित होकर पलटा डीजल और पेट्रोल से भरा टैंकर
ब्यावरा में कचनारिया के समीप शुक्रवार को दोपहर 2 बजे करीब पेट्रोल और डीजल से भरा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान पेट्रोल और डीजल लूटने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई सूचना मिलने पर पुलिस की टीमों के पर पहुंची और लोगों को हटाया गया। इस दौरान हादसे से बचने के लिए पुलिस के द्वारा एंबुलेंस भी बुलाई गई।