सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत फिरंगी पछाड़ मंदिर के पीछे स्थित एक कुरकुरे के गोदाम में आज 19 अप्रैल शाम करीब 8:00 बजे भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार यह गोदाम राकेश नामदेव का बताया जा रहा है।स्थानीय लोगों के मुताबिक आग को लगे करीब एक घंटा बीत चुका है।लेकिन मौके पर अभी तक न तो नगर पालिका की फायर ब्रिगेड पहुंची है।