कटिहार: परतेली में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, एक व्यक्ति जख़्मी
परतेली में भूमिविवाद में दो पक्षों के बीच हुए मारपीट में एक व्यक्ति जख्मी हो गया। यह मामला रात आठ बजे का है। पीड़ित को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद पीड़ित को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया । इस घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है।