जबलपुर: श्रीनाथ की तलैया के बालाजी धाम में प्रेतराज सरकार की स्थापना की गई
जबलपुर के श्रीनाथ की तलैया स्थित बालाजी धाम में रविवार को भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंदिर परिसर में धार्मिक वातावरण के बीच श्री राम दरबार, राधा-कृष्ण और गणेश जी के साथ शहर के एकमात्र बालाजी धाम में श्री प्रेतराज सरकार की पिंडी स्वरूप विधि-विधान से स्थापना संपन्न की गई।