मवाना: मवाना में गोल मार्केट के पास कपड़ों के गोदाम में आग लगने से मचा हड़कंप, मौके पर दमकल विभाग की टीम पहुंची
Mawana, Meerut | Jun 21, 2026 शनिवार की रात 10:00 बजे मवाना के गोल मार्केट के पास सिग्मा कोरियर सेंटर के पास अचानक एक कपड़े के गोदाम में आग लगने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया वहीं आसपास के लोगों में इस दौरान हड़कंप जैसी स्थिति बनी रही। इस दौरान मवाना पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।