मधुपुर नगर परिषद के नगर प्रशासक सुरेंद्र किस्कु के नेतृत्व में नगर प्रबंधक और अभियंताओं की टीम पनाहकोला आवास पहुंचे और नवनिर्वाचित अध्यक्ष दरक्शां परवीन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान अधिकारियों ने उन्हें बुके देकर जीत की बधाई दी और शहर की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।