बालाघाट: मां की मौत के बाद पिता ने घर से निकाला, न्याय की गुहार लेकर कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई पहुंचे भाई-बहन
परसवाड़ा क्षेत्र के ग्राम भीमोडी निवासी साकेत बघेल और उनकी बहन वीणा बघेल मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में दोपहर लगभग 12 30 बजे पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि मां की मौत के बाद पिता ने दूसरी शादी का विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की और करीब चार माह पहले घर से निकाल दिया। भाई-बहन ने बताया कि वे फिलहाल किराये के मकान में रह रहे हैं। उनका आरोप है कि