मंदसौर: लक्ष्मण दरवाजा क्षेत्र से पुलिस ने 1 व्यक्ति को एक प्लास्टिक की कैन से 10 लीटर अवैध हाथ भट्ठी कच्ची शराब के साथ पकड़ा
मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने लक्ष्मण दरवाजा क्षेत्र से समीर कुरेशी पिता शौकत अली कुरेशी को एक प्लास्टिक की कैन से 10 लीटर अवैध हाथ भट्ठी कच्ची शराब पकड़ी। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट में कार्रवाई की गई है। कोतवाली थाने में पदस्थ एसआई विजय पुरोहित द्वारा शराब की कीमत ₹1,000 बताई गई है।