टिकारी के पूर्व विधायक डॉ अनिल कुमार ने गया नगर के लगातार 35 वर्षों से विधायक रहे वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ प्रेम कुमार के निर्विरोध विधानसभा स्पीकर बनने पर बधाई दी है। उन्होंने इसे पूरे गया वासियों के लिए उपलब्धि और गौरव का क्षण बताया है। वहीं NDA कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति डॉ प्रेम कुमार के निष्ठा व समर्पण भावना की उपलब्धि बताई है।