बाड़मेर जिले के राजस्व ग्राम राइकों की ढाणी के ग्रामीण बिजली के कनेक्शन करवाने व आम रास्ता खुलवाने की मांग को लेकर मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर कलेक्टर कार्यालय के आगे प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि राजस्व गांव राइकों की ढाणी में हम भील जाति के करीबन 40 से 50 घरों की आबादी पिछले...।