NSUI प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ की 17 दिन बाद रिहाई को लेकर बाड़मेर NSUI कार्यकर्ता ने बाड़मेर जिला मुख्यालय पर शुक्रवार रात 10:00 बजे आतिशबाजी कर ओर खुशी मनाई। एक दूसरे का मुंह मीठा करवा कर विनोद जाखड़ की रिहाई की खुशी मनाई गई। दरअसल कांग्रेस के छात्र संगठन से जुड़े तीन नेता पिछले 17 दिन से जयपुर की सेंट्रल जेल में थे।