बुधवार की शाम 6 बजे जिला सेवा योजन कार्यालय शामली से मिली जानकारी के मुताबिक मुरली मनोहर इंटर कॉलेज इस्सोपुर टील में आयोजित रोजागार मेले में विभिन्न कंपनियों द्वारा अभ्यार्थियों से साक्षात्कार किया गया। इस दौरान कुल 124 अभ्यार्थियों का चयन किया गया। जिला सेवा योजन अधिकारी अजय कुमार ने चयनित अभ्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।