मड़ियाहू: नेवढ़िया क्षेत्र में आंधी-तूफान से बिजली व्यवस्था ध्वस्त, कई गांव अंधेरे में
जौनपुर के नेवढ़िया क्षेत्र में आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने बिजली व्यवस्था को पूरी तरह चरमरा दिया। तेज हवाओं के चलते कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर, बिजली के पोल और पेड़ गिर गए, जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई और दर्जनों गांव अंधेरे में डूब गए। साहदुल्लौपर गांव में 10 केवीए का ट्रांसफार्मर पोल सहित गिर गया,