मेदिनीनगर (डालटनगंज): पड़वा के सिक्का गांव में रहस्यमयी बीमारी का कहर, पिता-पुत्री के बाद एक और बेटी की हुई मौत, तीन की हालत गंभीर
पलामू जिले के पड़वा प्रखंड के सिक्का गांव में रहस्यमयी बीमारी से मौतों का सिलसिला जारी है। पिता कुलदीप महतो और उनकी बेटी बबीता कुमारी की मौत के बाद अब परिवार की इंदु कुमारी ने भी शनिवार को दम तोड़ दिया है। वहीं कुलदीप महतो की पत्नी लाखो देवी, बहू श्वेता और बेटा नकुल महतो गंभीर रूप से बीमार हैं। सभी को शरीर में सूजन की शिकायत है।स्वास्थ्य विभाग ने सभी मरीजों