ललितपुर: पिसनारी के पास दो दर्जन से अधिक सवारियों से भरी डिपो बस में अचानक लगी आग, मची चीख-पुकार, यातायात पुलिस ने बुझाई आग
ललितपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के पिसनारी के पास करीब दो दर्जन से अधिक सवारियों से भरी डिपो बस में अचानक आग का धुआँ निकलने लगा,जिसको लेकर सवारियों में चीख पुकार मच गई घटना की सूचना पुलिस को दी,मौके पर पहुंची यातायात पुलिस द्वारा किसी तरह आग पर काबू पाया गया है, उक्त मामले में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया सभी सवारियां सुरक्षित है,और सभी को बाहर निकाला गया है।