केराकत: केराकत पुलिस ने विभिन्न मामलों में 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
केराकत पुलिस टीम की सक्रियता के परिणामस्वरूप विभिन्न मामलों में कुल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। केराकत पुलिस ने सोमवार की दोपहर करीब 2 बजे जानकारी देते हुए बताया कि थाना प्रभारी केराकत के नेतृत्व में पहले अभियुक्त 22 वर्षीय रितीक सोनकर पुत्र विजय सोनकर निवासी शेखजादा को चौरा अंडरपास से 1 अवैध तमंचा और 1 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।