रावतभाटा: वंदे गंगा अभियान में रावतभाटा नगर पालिका का बड़ा स्वच्छता मिशन, चंबल किनारे सफाई और दशहरा मैदान में हुआ वृक्षारोपण
विजय सिंह ने गुरुवार शाम 7 बजे बताया कि राजस्थान सरकार के वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत रावतभाटा नगर पालिका ने शहर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। आरपीएस गेस्ट हाउस डैम, चंबल नदी किनारे और मानव मंदिर क्षेत्र में साफ-सफाई कर जल स्रोतों को स्वच्छ बनाने का संदेश दिया गया। वहीं दशहरा मैदान में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प