रोहतास: आंगनबाड़ी सेविकाओं ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान, महिलाओं को दिलाई शपथ
Rohtas, Rohtas | Nov 1, 2025 शनिवार को दोपहर 3:00 बजे करीब रोहतास जिले के विभिन्न प्रखंडों में आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान महिलाओं को मतदान के महत्व के बारे में बताया गया तथा उन्हें लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महिला मतदाताओं को 11 नवंबर 2025 को अपने मताधिकार