ग्वालियर गिर्द: शहर से फिर तीन नाबालिग लापता, दो लडकियां एक किशोर गायब
शहर से नाबालिग बच्चों के गायब होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक सप्ताह के भीतर अबतक 9 माइनर बच्चे और महीने भर में करीब 2 दर्जन से ज्यादा बच्चे गायब हो चुके है। लेकिन इसमें ज्यादातर मामलों में रिकवरी नहीं हुई है। बुधवार को 2 बच्चे हजीरा थाना क्षेत्र के और एक थाटीपुर इलाके से गायब हुआ है।थाटीपुर इलाके में रहने वाली 15 साल की लडकी गायब हो गई।