हरदा: पीएम आवास योजना के पैसे लिए, घर नहीं बनाया: शहर में 260 लोगों ने न मकान बनाया, न राशि लौटाई, FIR की चेतावनी
Harda, Harda | Jan 21, 2025 शहर के 35 वार्डों में करीब 260 ऐसे हितग्राही हैं, जिन्होंने योजना की राशि लेने के बाद न तो मकान बनाया और न ही पैसे वापस किए। आज 21 जनवरी शाम 6 बजे नगर पालिका के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कमलेश पाटीदार के नेतृत्व में टीम ने मंगलवार को खेड़ीपुरा मोहल्ले में चार हितग्राहियों से संपर्क किया। इनमें से दो ने चार लाख रुपए के चेक नगर पालिका को सौंप दिए।