बहराइच: राजा रेहुआ गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, परिजनों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप
बहराइच के बौंडी थाना क्षेत्र के राजा रेहुआ गांव में लक्ष्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने दहेज के लिए गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया। 10 माह पूर्व मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में लक्ष्मी का विवाह रक्षाराम से हुआ था। परिजनों का आरोप है कि ससुराल वाले 1 लाख कैश और बाइक मांग रहे थे, पूर्ति न होने पर हत्या कर दी। पुलिस जाच में जुट गई है।