बहराइच: कारीकोट गांव में बुजुर्ग पुजारी को हाथी ने रौंदकर मार डाला, डीएफओ कर्तनिया घाट ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की
बहराइच के सुजौली इलाके के कारीकोट गांव में बुजुर्ग पुजारी सुरेश दास की कुटिया में हाथियों का झुंड घुस गया। हाथियों ने कुटिया को ध्वस्त कर दिया और पुजारी को सूंड में पकड़कर उठा-उठाकर पटका, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वन चौकी पर भी हमले का प्रयास हुआ, लेकिन वनकर्मी बाल-बाल बच गए। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। DFO ने लोगो से सतर्क रहने की अपील की है।