विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने जिला अस्पताल में प्रस्तावित ट्रॉमा सेंटर का विधिवत शिलान्यास व भूमि पूजन किया। यह ट्रॉमा सेंटर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की बजट घोषणा के अंतर्गत स्वीकृत किया गया है। इसके निर्माण कार्य के लिए ₹2 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है, जबकि आधुनिक चिकित्सा उपकरणों एवं मशीनरी के लिए ₹1 करोड़ 7 लाख की अतिरिक्त राशि मंजूर की गई है।