दमोह: दमोह बायपास पर ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार की जबलपुर ले जाते समय मौत, मंत्री पुत्र ने कराया था भर्ती
Damoh, Damoh | Mar 30, 2026 दमोह–जबलपुर बायपास पर रविवार–सोमवार की रात भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार राजेंद्र जैन की मौत हो गई। ट्रक की टक्कर से वह पहिए के नीचे फंस गए थे। मौके से गुजर रहे मंत्री पुत्र लकी पटेल ने साथियों संग रेस्क्यू कर उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर जबलपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा