संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती पर बरई जलालपुर कस्बे में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा की शुरुआत रामगढ़ पुरवा के भगवान बुद्ध के मंदिर में पूजा अर्चना के साथ हुई,कस्बे में भ्रमण करते हुए पुनः रामगढ़ में समाप्त की गई। यात्रा में सजी पालकी व भांगड़ा डीजे आदि आकर्षण का केंद्र रही। इस मौके पर डॉ सुधीर कुमार राजवंशी, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।