मड़ियाहू: मड़ियाहूं बाईपास पर गुमटी में लगी आग, मची अफरा-तफरी
मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के बाईपास पर शनिवार रात रेलवे फाटक के पास एक लकड़ी की गुमटी में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगते ही आसपास के लोगों ने तुरंत पानी डालकर उसे बुझाने का प्रयास शुरू किया।