बोधगया विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी नंदलाल मांझी ने फतेहपुर प्रखंड के पहाड़पुर में अपने चुनावी कार्यालय का उद्घाटन समर्थकों के साथ फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने राजद और एनडीए प्रत्याशियों पर हमला बोलते हुए कहा कि दोनों दलों के नेताओं ने अब तक जनता को सिर्फ ठगने का काम किया है। जनता को कोई वास्तविक विकास कार्य नहीं मिला है।