सांगानेर: गुलाबी नगरी जयपुर में गर्मी से आमजन के हाल बेहाल, नगर निगम ने कृत्रिम बारिश कर लोगों को राहत पहुंचाने का प्रयास किया
राजस्थान की राजधानी जयपुर में गर्मी हर किसी को झुलसा रही है। नगर निगम ने भीषण गर्मी से थोड़ी राहत दिलाने के लिए बारिश से बौछार कराने का फैसला किया है। वहीं शहर की छोटी चौपड़,हवामहल सहित कई इलाकों में मोबाइल प्लेटफॉर्म पर लगी वाटर कैनन गाड़ी ने गर्मी से बेहाल लोगों पर ठंडी फुहारें बरसाती हैं। ये वाटर कैनन एक ही स्थान पर 30 मिनट से एक घंटे तक चलती हैं।