शाहजहांपुर जनपद के पुवायां थाना क्षेत्र अंतर्गत भटपुरा चंदू गांव में एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई है। यहां प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी ने अपने ही पति की गला रेतकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 30 वर्षीय बलराम के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि पत्नी का अपने सगे भांजे के साथ प्रेम प्रसंग था इसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जो देखते ही देखते हिंसक हो गई।