सिकंदरा: हवासपुर सीएचसी में महिला नसबंदी शिविर का आयोजन, 35 ने कराया पंजीकरण, 29 महिलाओं की हुई सफल सर्जरी
हवासपुर सीएचसी में शुक्रवार को महिला नसबंदी ऑपरेशन के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 35 महिलाओं ने पहुंचकर अपना पंजीकरण कराया।दोपहर करीब 3 बजे इटावा से पहुंचे सर्जन डॉ. पियूष तिवारी एवं नर्स पूनम पटेल की टीम द्वारा ऑपरेशन प्रक्रिया शुरू की गई।चिकित्सकीय जांच के बाद 29 महिलाओं की नसबंदी सफलतापूर्वक की गई,जबकि 6 महिलाओं की प्रक्रिया पूरी नहीं