शनिवार दोपहर बजरंग दल के कई कार्यकर्ता एसपी ऑफिस पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं समाज में असुरक्षा और भय का माहौल पैदा करती हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आरोपी ने हिंदू युवती को प्रेम जाल में फंसाकर गंभीर अपराध किया है और ऐसे मामलों में कठोरतम कदम उठाना बेहद जरूरी है।