पलवल के गांव चांदहट में श्रीमद्भागवत कथा के उपलक्ष्य में विशाल भंडारा, खेल मंत्री गौरव गौतम ने लिया संतों का आशीर्वाद |
पलवल जिले के गांव चांदहट में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के उपलक्ष्य में विशाल सर्वसमाज भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और कथा का श्रवण कर धर्म लाभ प्राप्त किया।
इस पावन अवसर पर हरियाणा के खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम भी कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने श्रद्धापूर्वक श्रीमद्भागवत कथा में भाग लिया, संत-महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा श्रद्धालुओं के साथ भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
मंत्री गौरव गौतम ने आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करते हैं। �
Palwal, Palwal | Jul 27, 2026