श्रीडूंगरगढ़: बिग्गाबास वार्ड 17 की गली में गंदे पानी और कचरे से आवागमन बाधित, लोग परेशान
श्रीडूंगरगढ के हाइवे सड़क के किनारे स्थित बिग्गाबास के वार्ड नंबर 17 में रूपादेवी राउमावि के पास वाली गली गंदगी और गंदे पानी के जमाव से बुरी तरह प्रभावित हो गई है। नाली निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण गली में लगातार पानी भर रहा है और कचरा फैलने से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। इससे मोहल्लेवासियों का आवागमन मुश्किल हो गया है, खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों को