चाईबासा: बिरसा जयंती को लेकर मानकी मुंडा सभागार में आदिवासी समन्वय समिति की बैठक हुई
आगामी 15 नवंबर को पश्चिमी सिंहभूम जिला में बिरसा जयंती पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसे लेकर जिले भर में तैयारियां की जा रही है। बिरसा जयंती व झारखंड स्थापना दिवस को लेकर मंगलवार शाम पांच बजे पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर प्रखंड के मानकी मुंडा सभागार में आदिवासी समन्वय समिति की बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह सामड भी मौजूद थे।