मंझनपुर: कौशाम्बी में बालू खनन की खबर से बौखलाकर पत्रकार को धमकी देने वाले पूर्व सांसद के बेटे के खिलाफ मामला दर्ज
यमुना नदी से अवैध बालू की खनन की खबर चलने से बौखलाए बालू घाट संचालक के बेटे ने पत्रकार और उसके पिता को धमकी दी है,पीड़ित पत्रकार ने महेवाघाट थाना पुलिस सहित उच्च अधिकारियों से इसकी शिकायत की,जिसके बाद महेवाघाट थाना पुलिस ने नैनी सेंट्रल जेल में बंद पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कौशाम्बी एवं पूर्व सांसद कपिल मुनि करवरिया के बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।