मंझनपुर: नाबालिक को बहला फुसला कर भगा ले जाने के मामले से संबंधित अभियुक्त को पुलिस ने अलवारा से किया गिरफ्तार
महेवाघाट थाना क्षेत्र के अलवारा गाँव से पुलिस ने सोमवार को लवलेश सरोज नाम के युवक को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार किया गया लवलेश पर थाने में मुकदमा था।थाना क्षेत्र की एक नाबालिक को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप दर्ज था। मुकदमा दर्ज होने के बाद यह अभियुक्त फरार चल रहा था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है।लिखापढ़ी करते हुए पुलिस ने अभियुक्त चालान न्यायालय किया है।