खनियाधाना: खनियाधाना नागर में फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग, राहत कार्य में जुटा प्रशासन
खनियाधाना। मंगलवार दोपहर 2:00 बजे ग्रामीण बैंक के सामने स्थित एक फर्नीचर गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया और आसमान में धुएं का गुबार फैल गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। दमकल की गा