नरवल: नरवल तहसील अंतर्गत ग्राम थरेपाह में आयोजित किया गया सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा
नरवल तहसील अंतर्गत ग्राम थरेपाह में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन रविवार सुबह 11 बजे किया गया। कथा के दौरान दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालु भक्ति में लीन दिखाई दिए। पंडाल "राधे-राधे" और "जय श्रीकृष्ण" के जयकारों से गूंज उठा। इस अवसर पर सरसौल ब्लॉक प्रमुख डॉ. विजयरत्ना तोमर ने कार्यक्रम में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।