सकरा: सरमस्तपुर गांव में सर्प दंश से 13 वर्षीय किशोर की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के सरमस्तपुर गांव में सर्प दंश से एक 13 वर्षीय किशोर की मंगलवार सुबह करीब दस बजे में मौत हो गई। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया सोमवार रात खाना खा के सो गया। अहले सुबह तीन बजे में बोला कि कोई कीड़ा काट लिया है।