किस्को: जंगल में भालू का हमला, पत्ता तोड़ने गए दंपति पर टूटा कहर, पत्नी बची, पति गंभीर घायल
लोहरदगा जिले के पेशरार थाना क्षेत्र अंतर्गत बोंडोबार गांव के हड़हा-मड़हा पहाड़ में रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक जंगली भालू ने दंपति पर हमला कर दिया। इस घटना में बोंडोबार निवासी कंदरू नगेसिया पिता स्व बंदे नगेसिया गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी पत्नी बिफनी नगेसिया बाल-बाल बच गईं। जानकारी के अनुसार दंपति पहाड़ पर पत्ता तोड़ने गए थे। इसी दौरान झाड़ियों से