साल्हावास: बिरहोड़ गांव में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित,150 लोगों के स्वास्थ्य की की गई जांच-
गांव बिरहोड में दीनदयाल उपाध्याय संगठन खानपुर खुर्द कि तरफ से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें मुख्य अतिथि तौर पर महंत राजेन्द्र दास जटेला धाम रहें और शिविर में लगभग डेढ़ सौ लोगों ने अपने स्वास्थ की जांच कराई। वही मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे महंत राजेंद्र दास का ग्रामीणों ने पगड़ी बांध कर स्वागत किया।